ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीआयोजन32वीं Southeast एशियन गेम्स MLBB से जुड़ी सारी जानकारी

32वीं Southeast एशियन गेम्स MLBB से जुड़ी सारी जानकारी

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: 32वीं Southeast एशियन गेम्स MLBB से जुड़ी सारी जानकारी

32वें Southeast एशियन गेम्स जिसमें स्पोर्ट्स और Esports गेम्स शामिल होंगी उसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग   Mobile Legends Bang Bang प्रतियोगिताएं भी होंगी | ये संस्करण कंबोडिया में आयोजित किया जा था है और इसमें पाँच गेमों में 9 Esports टूर्नामेंट शामिल होंगे , MLBB कॉन्टेस्ट 10 मई से 14 मई तक चलेगा | 12-14 मई को पुरुषों के कॉन्टेस्ट में 9 देश भाग लेंगे जबकि 10 और 11 मई को महिलाओं की प्रतियोगिता में छह देश भाग लेंगे | दोनों प्रतियोगिताएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी : ग्रुप स्टेज और प्लेऑफ 

 

पुरुषों का इवेंट 

पहले चरण में 5 देश ग्रुप A में होंगे और चार देश ग्रुप B में होंगे , सिंगल राउंड रॉबिन फॉर्मेट के साथ प्रत्येक ग्रुप के शीर्ष दो देश सिंगल ऐलिमिनेशन प्लेऑफ में आगे जाएंगे | 

ग्रुप A

  1. Laos
  2. Malaysia
  3. Philippines
  4. Timor-Leste
  5. Vietnam

 

ग्रुप B

  1. Cambodia
  2. Indonesia
  3. Myanmar
  4. Singapore
पॉपुलर प्रोफेशनल टीम Bren Esports के प्लेयर्स मेडल प्रतियोगिता में फिलीपींस का प्रतिनिधित्व करेंगे , इस रोस्टर ने हाल ही में MPL फिलीपींस सीजन 11 में प्रतिस्पर्धा की थी और चौथा स्थान हासिल किया था , इस देश ने 31वीं एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था | बात करे RSG Slate SG की टीम की तो वो  सिंगापूर का प्रतिनिधित्व करेगी , उन्होंने हाल ही में MPL सीजन 5 सिंगापूर जीता था और SEA Games के पिछले संस्करण में ये देश ब्रॉनज़ मेडल भी हासिल कर चुका है | 

 

महिलाओं का इवेंट 

इस पदक प्रतियोगिता में ये महिलाओं के लिए पहला Mobile Legends: Bang Bang इवेंट है , पहले चरण के लिए छह देशों की तीन-तीन देशों के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है | प्रत्येक ग्रुप से दो देश प्लेऑफ में अपनी जगह बनाएंगे | 

ग्रुप A

  1. Cambodia
  2. Indonesia
  3. Philippines

 

ग्रुप B

  1. Laos
  2. Malaysia
  3. Vietnam
Omega Empress रोस्टर और Bigetron के प्लेयर्स इस 32वीं SEA Games MLBB महिलाओं में फिलीपींस और इंडोनेशिया का प्रतिनिधित्व करेंगे | वही MDH Phoenix के प्लेयर्स अपने देश वेतनाम के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे , इस इवेंट से साउथ ईस्ट एशिया के देशों में महिलाओं के Esports विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा | 

ये भी पढ़े:- टीम Jaguar बनी PUBG मोबाइल लीग LATAM स्प्रिंग 2023 की विजेता

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़