ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीआयोजनPokemon UNITE एशिया चैंपियंस लीग 2023 से जुड़ी सारी जानकारी

Pokemon UNITE एशिया चैंपियंस लीग 2023 से जुड़ी सारी जानकारी

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: Pokemon UNITE एशिया चैंपियंस लीग 2023 से जुड़ी सारी जानकारी

Pokemon UNITE एशिया चैंपियंस लीग 2023 के लिए सभी छह टीमें फाइनल की जा चुकी है , ये लीग 18 और 19 मार्च को मलेशिया के Kuala Lumpur में आयोजित की जाएगी , इसकी कुल पुरस्कार राशि $60,500 है जिसमें से लगभग 50% विजेता को मिलेगी | भारत और साउथ ईस्ट एशिया की पाँच टीमों ने अपने क्षेत्रीय क्वालीफायर में प्रतिस्पर्धा  की थी जिसमें प्रत्येक में से टॉप 2 एशिया चैंपियंस लीग में आगे बढ़े | प्रतियोगिता काफी कड़ी होने वाली है क्यूंकि 6 मजबूत टीमें एक दूसरे के विरुद्ध मलेशिया में मुकाबला करने जा रही है |

 

जो टीमें प्रतिस्पर्धा करने जा रही है उनके नाम निम्नलिखित है:- 

  1. Revenant (भारत)
  2. Marcos Gaming (भारत)
  3. Hi5 (ताइवान, पूर्व एशिया)
  4. T2 (जापान, पूर्व एशिया)
  5. Rise (इंडोनेशिया)
  6. Team MYS (मलेशिया)

 

ग्रुप स्टेज में होगा बेस्ट ऑफ थ्री का मुकाबला 

ग्रुप स्टेज में तीन टीमों के दो ग्रुप के बीच बेस्ट ऑफ थ्री का मुकाबला होगा जिसमें से टॉप 4 टीमें अगले राउंड में आगे बढ़ेंगी , हर ग्रुप से दो टॉप टीमें सिंगल ब्रैकिट में एक-दूसरे का सामना करेंगी जहां सभी मैच बेस्ट ऑफ 5 में खेले जाएंगे | बता दे Pokemon Unite इंडिया लीग में Revenant Esports ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट के विजेता बनकर सामने आए थे , Marcos Gaming ने उस इवेंट में शुरुआत काफी अच्छी की थी पर ग्रैंड फिनाले में Revenant को हराने में असफल रहे , अब दोनों टीमें Kuala Lumpur में होने वाली अगली प्रतियोगिता में टाइटल जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी | 

 

इन टीमों ने अपने-अपने टूर्नामेंट में किया अच्छा प्रदर्शन 

Taiwan की टीम Hi5  ईस्ट एशिया लीग में अपराजित रही थी और एशिया चैंपियंस तक पहुँचने के लिए उन्होंने टूर्नामेंट जीता , जापान की टीम T2 ने दूसरा स्थान हासिल किया , ये टीम Pokemon Unite विश्व चैंपियनशिप 2022 में सबसे सर्वश्रेष्ठ जापानी टीम थी और उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था , Rise Esports ने ग्रैंड फिनाले में टीम MYS को मात दे कर दक्षिण पूर्व एशिया लीग का टाइटल जीता था , हालांकि दोनों टीमों ने एशिया चैंपियंस लीग मलेशिया में अपनी जगह बना ली | Renaissance जो की विश्व की सबसे मजबूत टीमों में से एक है वो टूर्नामेंट तक पहुँचने में विफल रही , 2022 की विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने दूसरे रनरअप का स्थान अर्जित किया था | 

ये भी पढ़े:- Weibo Gaming ने जीता PEL 2023 के तीसरा हफ्ते का फाइनल

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़