ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीआयोजनVCT 2022 : जानिए कब शुरू हो रही है गेम Changer चैंपियनशिप

VCT 2022 : जानिए कब शुरू हो रही है गेम Changer चैंपियनशिप

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: VCT 2022 : जानिए कब शुरू हो रही है गेम Changer चैंपियनशिप

इस साल दुनियाभर की  Valorant टीमों ने कई क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया ताकि वो पहली बार आयोजित होने जा रहे VCT गेम changer इवेंट में हिस्सा ले सके | इस इवेंट में  कई सर्वश्रेष्ठ टीमें एक दूसरे से मुकाबला करेंगी ताकि वो वालोरंट गेम changer के विश्व चैंपियन बन सके | ये इवेंट 15 नवंबर से 20 नवंबर तक बर्लिन में खेला जाएगा जिसमें टॉप 8 टीमें मुकाबला करेंगी | 
प्रत्येक क्षेत्र को इस मुकाबले के लिए स्लॉट्स दे दिए गए है , EMEA और NA के पास 2 स्लॉट्स है जो की कुल प्रतिभागियों की संख्या में से आधा हिस्सा है | ब्राज़ील , लैटिन अमेरिका , पूर्वी एशिया और एशिया पैसिफिक इन सब के पास इस वक्त एक-एक स्लॉट है | 
जो 8 टीमें वेलोरेंट गेम चेंजर्स वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए  मुकाबला करेंगी वो है :-
Cloud9 White
Shopify Rebellion
Guild X
G2 Gozen
Team Liquid Brazil
KRU Fem
X10 Sapphire
FENNEL Female
इस VCT टूर्नामेंट में सभी टीमें पहले एक दूसरे से डबल एलिमिनेशन ब्रैकेट में एक दूसरे का सामना करेंगी ताकि वो ग्रैंड फ़ाइनल  में अपनी जगह बना सके | टीमों के बीच सभी मैच बेस्ट ऑफ़ थ्री होंगे और ग्रैंड फाइनल में बेस्ट ऑफ़ 5 मुकाबले होंगे | 
सभी मैचों का पूरा Schedule :-
पहले  दिन
अपर ब्रैकेट क्वार्टरफ़ाइनल पहला मैच, 15 नवंबर, 2022
अपर ब्रैकेट क्वार्टरफ़ाइनल दूसरा मैच, 15 नवंबर, 2022
अपर ब्रैकेट क्वार्टरफ़ाइनल तीसरा मैच,15 नवंबर, 2022
अपर ब्रैकेट क्वार्टरफ़ाइनल चौथा मैच, 15 नवंबर, 2022

 

दूसरे दिन 
अपर ब्रैकेट सेमीफ़ाइनल पहला मैच, 16 नवंबर, 2022
अपर ब्रैकेट सेमीफ़ाइनल दूसरा मैच, 16 नवंबर, 2022

 

तीसरे दिन 
लोअर ब्रैकेट राउंड 1, पहला मैच, 17 नवंबर, 2022
लोअर ब्रैकेट राउंड 1, दूसरा मैच, 17 नवंबर, 2022

 

चौथे दिन 
अपर ब्रैकेट फ़ाइनल 18 नवंबर, 2022
लोअर ब्रैकेट क्वार्टरफ़ाइनल पहला मैच, 18 नवंबर, 2022
लोअर ब्रैकेट क्वार्टरफ़ाइनल दूसरा मैच, 18 नवंबर, 2022

 

पाँचवे दिन 
लोअर ब्रैकेट सेमीफ़ाइनल 19 नवंबर, 2022
लोअर ब्रैकेट फ़ाइनल 19 नवंबर, 2022

 

छठे दिन 
ग्रैंड फ़ाइनल नवंबर 20, 2022

 

ये भी पढ़े :- Overwatch 2 में Junker Queen को कैसे हराये ?

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़