ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीमाचिसFUT Esports ने जीत लिया PMPL 2023 Turkey स्प्रिंग

FUT Esports ने जीत लिया PMPL 2023 Turkey स्प्रिंग

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: FUT Esports ने जीत लिया PMPL 2023 Turkey स्प्रिंग

PMPL 2023 Turkey स्प्रिंग में FUT Esports ने अपना दबदबा अंत तक बनाए रखा और टूर्नामेंट में जीत हासिल कर ली | संगठन ने हाल ही में एक नए लाइनअप को नियुक्त किया था जिसमें RipSevinnn और तीन अंडरडॉग एथलीट शामिल थे , उन्होंने तीन दिन तक चले फिनाले में काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया और अंत में चैंपियन बने | FUT ने कुल 189 अंक बनाए जिसमें 123 ऐलिमिनेशन शामिल है , हालांकि आखिरी छह मैचों में उनका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं था पर पहले दो दिनों में उनका आक्रामक खेल उनके विजेता बनने के लिए काफी था , फिनाले में उन्होंने 5 चिकन डिनर प्राप्त किए  | 

 

Ozarox Esports ने भी इवेंट में काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 133 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया , तीसरे दिन इस टीम के प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट दिखी थी पर फिर भी वो दूसरे स्थान पर कब्जा करने में सफल रहे | Next Ruya ने आखिरी छह गेमों में बेहतरीन गति के साथ प्रदर्शन किया और 133 अंकों के साथ तीसरा प्रदर्शन किया , PMGC 2021 वेस्ट लीग जीतने और ग्रैंड फ़िनले में छठे स्थान पर रहने के बाद पिछले साल उनके प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट आ गई थी पर अब इस पोडियम फिनिश से उनका आत्मविश्वास वापस आ जाएगा | 

 

Fire Flux विश्व की सबसे अनुभवी स्क्वाड में से एक होने के साथ मौजूदा यूरोपीय चैंपियन भी है , उन्होंने 110 अंकों के साथ इस इवेंट में चौथा स्थान प्राप्त किया | उन्होंने पहले दो दिन की तुलना में आखिरी दिन काफी मजबूत प्रदर्शन किया जिससे वो टॉप 5 में रहने में सफल रहे | Besiktas Esports पहले दो दिन अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे पर कुछ खराब मैचों के बाद छठे स्थान पर आ गए | 

 

जो टीमें PMPL युरोपियन चैंपियनशिप 2023 स्प्रिंग के लिए क्वालीफाई हुई है उनके नाम निम्नलिखित है :- 
  1. FUT Esports
  2. Ozarox Esports
  3. Next Rüya
  4. Fire Flux Esports
  5. Regnum Carya Esports
  6. Besiktas Esports
  7. BRA Esports
  8. Melise Esports

ये भी पढ़े:- Fortnite: 2024 के लिए SypherPK ने की Project V बैटल रॉयल की घोषणा

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़