ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारGaimin Gladiators ने साइन किया पूर्व Natus Vincere रोस्टर

Gaimin Gladiators ने साइन किया पूर्व Natus Vincere रोस्टर

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: Gaimin Gladiators ने साइन किया पूर्व Natus Vincere रोस्टर

यूरोप से प्रमुख संगठनों में से एक Gaimin Gladiators ने 3 फरवरी 2023 को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से घोषणा कर बताया की वो PUBG मोबाईल के competitive सीन में प्रवेश कर रहे है | उन्होंने HVVP का रोस्टर हासिल कर लिया है जो पहले Natus Vincere के बैनर तले लंबे समय तक प्रतिस्पर्धा कर रहे थे | लाइन-अप का स्वागत करते हुए कंपनी ने 51 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में अपने इस मोबाईल गेमिंग स्पेस में प्रवेश करने का रोमांच व्यक्त किया है |  

 

संगठन ने कुल चार प्लेयर्स को साइन किया है :- 

1) Matic
2) Kitsune
3) Tixzy
4) Mequ
5) Blamous (कोच)
6) Jak2oO (मैनेजर)

 

 Mequ की हुई ऐक्टिव रोस्टर में वापसी 

Effect जो की पहले HVVP का हिस्सा थे उन्होंने अब टीम छोड़ दी है , दूसरी ओर Mequ जो एक Substitute थे अब वो ऐक्टिव रोस्टर में वापस आ गए है | इस मजबूत स्क्वाड ने कई टूर्नामेंट जीते है और पिछले कुछ सालों में कई पोडियम फिनिश भी हासिल किए है | अक्टूबर 2022 में NAVI के साथ अपनी शानदार यात्रा समाप्त करने के बाद रोस्टर ने HVVPके Moniker के तहत प्रतिस्पर्धा की | 

 

 

कई टाइटल जीत चुकी है ये स्क्वाड 

अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए टीम ने PMPL वेस्टर्न यूरोप 2022 फॉल सीजन में दूसरा स्थान प्राप्त किया था जिसके बाद वो PUBG मोबाईल युरोपियन  चैंपियनशिप फॉल स्प्लिट के लिए क्वालफाइ हुए | उनके लाइन-अप का फॉर्म इस टूर्नामेंट में सबसे सर्वश्रेष्ठ था और वो अपने सभी विरोधियों पर हावी रहे | उन्होंने इस टूर्नामेंट को जीतकर  $40,000  की पुरस्कार राशि प्राप्त की , ये उनका चौथा यूरोपीय चैंपियंस टाइटल था जो उन्होंने स्क्वाड के रूप में प्राप्त किया था ,इसे पहले वो Navi के बैनर तले टाइटल जीते थे | 

 

कई गेमों में की है सफलता हासिल 

अब ये स्क्वाड Gaimin Gladiator बैनर के तहत अपनी रणनीति पर और अच्छे से विचार करेगी और 2023 में एक नए सिरे से शुरुआत करने का लक्ष्य रखेगी | अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ी जैसे Kitsune, Matic, और Tixzy जैसे प्लेयर्स के साथ ये टीम निश्चित रूप से बेहतर लग रही है | Gaimin Gladiators एक प्रसिद्ध संगठन है जिसने Dota 2 , रॉकेट लीग और एपेक्स लेजेंड्स जैसे पीसी टाइटल में स्थानीय और अंतराष्ट्रीय स्तरन पर पर सफलता हासिल की है | 

 

ये भी पढ़े :- Fortnite:AMIE का बॉडी कंस्ट्रक्शन प्रोग्राम कैसे activate करे ?

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़