ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारGeek Slate ने जीता PMPL 2023 मलेशिया स्प्रिंग

Geek Slate ने जीता PMPL 2023 मलेशिया स्प्रिंग

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: Geek Slate ने जीता PMPL 2023 मलेशिया स्प्रिंग

PMPL 2023 मलेशिया स्प्रिंग में Geek Slate विजेता बनकर सामने आए है और इसी के साथ उन्होंने
सुपर लीग में भी अपनी जगह बना ली है | दो हफ्तों तक इस टीम ने काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया
और कुल 349 अंक बनाए | खेले गए 40 मैचों में से वो 7 में चिकन डिनर हासिल करने में सफल रहे ,
इस जीत के बाद अब उन्हें  $21,600 की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई है | बता दे Geek Fam ने हाल ही
में Slate Esports के साथ सहयोग किया और ये एक बड़ी सफलता साबित हुई है | 

 

 

इस टीम ने हासिल किये थे सबसे ज्यादा चिकन डिनर 

Don’t Break Dreams ने भी इस इवेंट में अपने गेमप्ले से सबको प्रभावित किया और 8 (सबसे ज्यादा)
चिकन डिनर हासिल किए ,उनकी टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है और इनाम में 15,800 डॉलर मिले है |
RAV3NWOOD और Yoodo Alliance दोनों हफ्ते काफी नियंत्रण में रहे और क्रमश तीसरा और चौथा
स्थान हासिल किया | टीम Secret ने PMPL से पहले कई बदलाव कीये थे और स्टार प्लेयर Jumper को
अपने लाइनअप में साइन किया था , हालांकि संगठन उस सफलता को प्राप्त नहीं कर पाया जिसका
उन्होंने लक्ष्य रखा था और वो प्रतियोगिता में 7वें स्थान पर रहे | 

 

 

इन टीमों ने दूसरे हफ्ते कि वापसी 

दूसरे हफ्ते में Dingo Esports और SEM9 के प्रदर्शन में काफी सुधार दिखा लेकिन PMPL में ये
एक सम्मानजनक स्थान पाने के लिए काफी नहीं था | वो इस इवेंट में क्रमश 10वें और 11वें स्थान
पर रहे | MPX Esports जिन्होंने 4Rivals के रोस्टर का अधिग्रहण किया था वो गति हासिल करने
में विफल रहे और ओवरॉल टेबल में 17वें स्थान पर पहुँच गए , वही Bepak और RSG क्रमश 18वें
और 19वें स्थान पर रहे | 

 

 

ये खिलाड़ी बने इवेंट के MVP

DamGood को टूर्नामेंट का MVP घोषित किया गया था क्यूंकि उन्होंने 81 फिनिश हासिल किए
और 40 गेमों में कुल 16,874 डैमिज का सामना किया | उन्हें इवेंट का Gunslinger और Survivor
भी नामित किया गया , वही Genexus के Ivan और  REV3NWOOD के Kenny को क्रमश ग्रेनेड
मास्टर और Eagle Eye के टाइटल से सम्मानित किया गया , Yadoo Alliance के Syamil को
फील्ड Medic अवॉर्ड मिला था | 

 

ये भी पढ़े:- Garena ने किया फ्री फायर 2023 Esports Roadmap का खुलासा

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़