29 मार्च को Global Esports ने अपने BGMI और PUBG रोस्टर को समाप्त कर दिया है ,
उनके इस बड़े कदम के साथ अब भारतीय संगठन के पास वर्तमान में Mobile Esports सीन
में कोई लाइनअप नहीं है | ये बात ध्यान देने योग्य है की 28 जुलाई 2022 को भारत में BGMI
को बैन कर दिया गया था और अब ये एप्पल स्टोर और Playstore पर उपलब्ध नहीं है |
Global Esports द्वारा टीमों के डिसबैंड होने की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की गई थी |
सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
संघठन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर लिखा : भारी मन से आज हम अपने BGMI और PUBG न्यू स्टेट मोबाइल रोस्टर को अलविदा कह रहे हैं। इन युवा प्रतिभाओं के प्रति आप लोगों ने अपार प्रेम दिखाया है , हम आपके योगदान की सरहाना करते है : ना केवल Global Esports की भावना को उच्च रखने की दिशा में बल्कि भारत में लाखों युवा Esports प्रशंसकों के सपनों को जीवित रखने के लिए भी , धन्यवाद और आपको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं |
घोषणा में Global Esports ने ये उल्लेख भी किया की भारत सरकार द्वारा भारत में गेम पर प्रतिबंध हटाने के बाद संगठन BGMI सीन पर वापस आ जाएगा | हालांकि उन्होंने अब तक अपने PUBG न्यू स्टेट रोस्टर को जारी करने के पीछे के कारण का अभी तक खुलासा नहीं किया है | 31 मार्च 2022 को Global Esports ने 5 सदस्यों की एक स्क्वाड को साइन किया था और उस टीम ने कुछ ही महीनों में काफी टूर्नामेंट भी जीते |
उन खिलाड़ियों के नाम जो टीम में शामिल थे :-
Aj
lokerr
Manya
NakuL
Rony