6 महीने के गठबंधन के बाद GodLike और Stalwart ने अलग होने का फैसला कर लिया है ,
इन दोनों पॉपुलर भारतीय संगठनों ने अगस्त में 2022 वर्ल्ड इनविटेशनल से पहले PUBG मोबाइल
Esports के लिए साझेदारी की थी और इस अवधि के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की थी |
GodLike Stalwart के बैनर तले इस Mongolian स्क्वाड ने चार मुख्य टूर्नामेंटों में भाग भी लिया |
वीडियो के साथ शेयर किया नोट
9 फरवरी को दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक संयुक्त घोषणा की गई थी जिसमें उन्होंने एक लंबे नोट के साथ 55 सेकंड का वीडियो अपलोड किया , नोट में लिखा था “यह भारी मन से है की हम Godlike Esports और Stalwart Esports के बीच के सहयोग को समाप्त करने की घोषणा कर रहे है | Godlike के अपने रोस्टर के साथ अंतराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने की योजना है और इसी तरह हम भारत में विभिन्न Esports टाइटल के लिए अपने विस्तार की योजना बना रहे है | पब्लिशिंग policies के कारण दोनों कंपनिया इस निर्णय पर पहुँची है क्यूंकि वो एक संगठन के भीतर दो क्षेत्रों को पर capitalize नहीं कर सकती |
2021 में किया था Stalwart ने साइन
इस Mongolian स्क्वाड को Stalwart Esports ने 2021 सितंबर में साइन किया था और खुद को एक शक्तिशाली लाइनअप के रूप में स्थापित किया था | पिछले सो सालों में इस रोस्टर ने ना केवल साउथ एशिया में बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है | जुलाई 2022 में BGMI के बैन ठीक एक दिन बाद GodLike ने Stalwart के साथ गठबंधन किया था , स्क्वाड ने वर्ल्ड लीग Invitational में GodLike-Stalwart बैनर के तहत अपनी पहली प्रतियोगिता खेली जिसे रियाद में आयोजित किया गया था और इसका पुरस्कार पूल $3 मिलियन का था |