ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारGodlike और Vitality को COD World Championship के लिए मिला वीज़ा

Godlike और Vitality को COD World Championship के लिए मिला वीज़ा

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: Godlike और Vitality को COD World Championship के लिए मिला वीज़ा

भारतीय टीमें Godlike और Vitality को COD Mobile World Championship 2022 के फाइनल में जाने के लिए आखरिकर वीजा मिल गया है , ये चैम्पीयनशिप 15 से 18 दिसंबर तक अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में आयोजित होने जा रही है , अब जब दोनों टीमों के वीज़ा को मंजूरी दे दी गई है तो ये भारत का इस बड़ी चैम्पीयनशिप में प्रतिनिधत्व कर पाएंगे |

 

Godlike के प्लेयर जश शाह उर्फ “Learn” ने खुद रविवार को इस बात की पुष्टि करी थी की उनके टीम मेम्बर्स को वीज़ा मिल गया है पर उनके पससपोर्ट्स को उनके पास पहुँचने में करीब दो दिन और लगेंगे हालांकि उनके मैनेजर ग्रीम का वीजा अस्वीकार कर दिया गया है इसलिए उनकी टीम मैनेजर के बिना ही चैम्पीयनशिप में जाएगी | Vitality के मैनेजर मेलसन मिरांडा ने 5 दिसंबर को अपने सोशल मीडिया हैन्डल के जरिए इस बात की जानकारी दी थी की उनकी टीम के वीज़ा को भी मंजूरी मिल चुकी है, बता दे उनकी टीम कल ही अमेरिका के लिए रवाना भी हो चुकी है | 

 

जो टीमें COD Mobile World Championship 2022 के फाइनल में मुकाबला करने जा रही है उनके नाम निम्नलिखित है :-
  1. GodLike Esports (भारत)
  2. Team Vitality (भारत)
  3. Inco Gaming (ब्राजील)
  4. Skade (ब्राजील)
  5. Influence Chemin (ब्राजील)
  6. Scarz (जापान)
  7. Nova Esports (यूरोप)
  8. STMN Esports (यूरोप)
  9. STRUT Esports (यूरोप)
  10. Tribe Gaming (नॉर्थ अमेरिका)
  11. Luminosity (नॉर्थ अमेरिका)
  12. NYSL Mayhem (नॉर्थ अमेरिका)
  13. ALMGHTY
  14. Omega Esports 
  15. Wolves (चीन)
  16. Quig Jiu Club (चीन)

 

इतनी पुरस्कार राशि के लिए प्रतिस्परधा करेंगी ये टीमें 

ये सभी टीमें $1.7 मिलियन की पुरस्कार राशि के लिए तीन दिनों तक प्रतिस्परधा करेंगी , Activision ने पहली बार एक बड़ा LAN इवेंट आयोजित किया है , इससे पहले 2020 के संस्करण कोरोना महामारी की वजह से रद्द कर दिया गया था और फिर उसकी जगह 2021 में एक ऑनलाइन इवेंट का आयोजन किया गया था | Godlike की टीम काफी समय से COD मोबाईल Esports के लिए प्रतिस्परधा कर रही है और उनकी टीम सबसे अनुभवी स्क्वाड भी मानी जाती है , वही टीम Vitality पिछले साल 2021 में ही COD Esports के लिए खेलने लगी है पर वो अब देश की सबसे बेहतरीन स्क्वाड में से एक बन गई है | 

 

ये भी पढ़ें :- क्रिसमस सीजन में खेलने के लिए Minecraft के सबसे बेहतरीन मैप्स

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़