ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारFortnite FNCS 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Fortnite FNCS 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: Fortnite FNCS 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Epic Games ने Fortnite FNCS 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी की घोषणा कर दी है और इस
जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट लगभग पूरे साल चलेगा और ग्लोबल चैंपियनशिप के साथ समाप्त होगा |
काफी लंबे समय के बाद Epic Games के सोशल मीडिया अकाउंट से कोइ अच्छी खबर सामने आई है |
बाकी समय से विपरीत इस बार FNCS 2023 थोड़ा अलग होगा , शुरुआत में सिर्फ duo गेम्स होगी और
चैप्टर 4 के अलग-अलग सीजन में पूरे साल मैच खेले जाएंगे | 

 

 

हर मेजर में होंगे अलग स्टेज 

हर मेजर में तीन अलग स्टेज होंगे जो है : Weekly प्रतियोगिता , surge वीक और ग्रैंड फिनाले | हर साप्ताहिक प्रतियोगिता हर हफ्ते चार दिनों तक चलेगी वो भी लगातार तीन हफ्तों तक | तीन हफ्तों के दौरान सीरीज लीडरबोर्ड  पर सबसे ज्यादा अंकों के साथ  टॉप 40 duo FNCS  मेजर 1 ग्रैंड फिनाले में पहुंचेंगे | इसके बाद surge वीक जो की सिर्फ दो दिनों तक चलेगी इसमें उन प्लेयर्स को मौका मिलेगा जो पहली बार क्वालफाइ नहीं कर पाए थे | 

 

 

फरवरी में शुरू होगा FNCS

अंत में FNCS मेजर 1, 2, 3 समाप्त होने के बाद FNCS ग्लोबल चैंपियनशिप 2023  के लिए क्वालफाइ होने के लिए प्रोफेशनल प्लेयर्स को FNCS लास्ट चांस मेजर  में मौका मिलेगा | Fortnite FNCS 2023 फरवरी 2  को शुरू होगा और इसका पहला फेज  FNCS मेजर काफी लंबे समय तक चलेगा और उसके बाद दो फेज Last चांस मेजर और ग्लोबल चैंपियनशिप होगी | 

 

 

इतनी है FNCS 2023 की पुरस्कार राशि 

Fortnite FNCS 2023 की कुल पुरस्कार राशि  $10,000,000 है , प्रत्येक मेजर स्टेज में $2,000,000 का शेयर पुरस्कार-पूल होगा वही ग्लोबल चैंपियनशिप में $4,000,000 की राशि का हिस्सा होगा | पुरस्कार राशि के साथ-साथ और भी कई इनाम होंगे जैसे cosmetic और इन-गेम आइटम | ये देखते हुए की कई सालों से सिनेरियो यह रहा है इस बार अलग होने की संभावना नहीं है पर एपीक Games को जल्द ही एक अपडेट प्रदान कर देना चाहिए | 

 

ये भी पढ़े :- 2023: Fortnite में इस वक्त ये प्लेयर्स है सबसे शीर्ष पर

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़