ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारJonathan , Scout और Mortal बने सबसे ज़्यादा सर्च किए गए प्लेयर्स

Jonathan , Scout और Mortal बने सबसे ज़्यादा सर्च किए गए प्लेयर्स

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: Jonathan , Scout और Mortal बने सबसे ज़्यादा सर्च किए गए प्लेयर्स

पिछले कई सालों से PUBG Mobile विश्वभर में सबसे पॉपुलर एक्शन गेम में से एक बन गई है ,
और बैटल रॉयल प्रशंसकों में ये सबसे ज्यादा पसंद की जाती है | Esports सीन में भी इसने एक
अच्छी position हासिल कर ली है जो की बाकी मोबाईल गेमों से काफी बेहतर है | आज इस लेख
में हम आपको बताने जा रहे है Liquipedia साइट की उस लिस्ट के बारे में ये जिसमें बताया गया
है की 2022 के सीजन में सबसे ज्यादा किन PUBG मोबाईल प्लेयर्स के पेज विज़िट किए गए थे |

 

भारतीय प्लेयर Jonathan लिस्ट में सबसे शीर्ष पर 

 भारतीय PUBG/BGMI मोबाईल प्लेयर्स जैसे Jonathan , Scout और Mortal सब ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है | Jonathan ने इस लिस्ट मे सबसे प्रथम स्थान हासिल किया है वही Scout ने तीसरा स्थान हासिल किया है और Mortal ने छठा स्थान हासिल किया | टॉप 20 लिस्ट में कुल 11 भारतीय प्लेयर्स मौजूद है जिससे ये पता चलता है की देश में इस गेम की popularity कितनी ज्यादा है | 

 

ये प्लेयर्स भी है लिस्ट में शामिल 

liquipedia की लिस्ट से  ये भी पता चलता है की भारतीय प्लेयर्स ने PUBG मोबाईल Esports सीन में अपनी कितनी बड़ी छाप छोड़ी है | लिस्ट में युवा खिलाड़ी जैसे Goblin , Omega , Akshat और Hector ने क्रमश चौथा , 9वां , 15 वां और 17 वां स्थान प्राप्त किया है | टीम SouL की  BMPS:सीजन 1 जीत और PMWI 2022 के मुख्य इवेंट में भाग लेने से गेमिंग कम्यूनिटी में इन चार प्लेयर्स की popularity काफी तेजी से बढ़ी है | प्लेयर्स जैसे ClutchGod , Mavi, Neyoo और Shadow के नाम भी इस लिस्ट में मौजूद है जो ये साबित करता है की BGMI टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन कितना प्रभावशाली था | 

 

PMGC के MVP ने नहीं बनाई लिस्ट में जगह 

इस लिस्ट में Nova Esports के प्लेयर Paraboy , Order और Jimmy भी शामिल है , तीनों ने क्रमश दूसरा , 10 वां और 16वां स्थान प्राप्त किया | Bigetron Red Aliens के प्लेयर्स Ryzen , Luxxy और Zuxxy  भी 8वें , 12 वें और 13 वें स्थान पर दिखे | हालांकि Esports के प्रशंसकों को इस बात का काफी आश्चर्य हुआ की PMGC 2022 ग्रैंड फिनाले के MVP “top” इस लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाए | 

 

ये भी पढ़े :-  Fortnite: चैप्टर 4 सीजन 1 में ज़्यादा XP कैसे प्राप्त करे ?

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़