ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारलुडविग ने की अपनी Valorant Esports टीम के रोस्टर की घोषणा

लुडविग ने की अपनी Valorant Esports टीम के रोस्टर की घोषणा

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: लुडविग ने की अपनी Valorant Esports टीम के रोस्टर की घोषणा

27 फरवरी 2023 को Youtube गेमिंग स्टार लुडविग ने ट्विटर से जरिए आधिकारिक तौर पर अपनी प्रोफेशनल Valorant Esports टीम “Moist Moguls” के रोस्टर की घोषणा की | उन्होंने इस बात की भी पुष्टि करी की अफवाहे सच थी और खुलासा किया की उन्होंने Valorant टीम को  इकट्ठा करने के लिए चार्ली “”MoistCr1TiKaL’s” के $500,000 के पैसे खर्च किए | 

 

पिछले महीने Ludwig ने की थी ये घोषणा 

पिछले महीने 26 जनवरी को Ludwig ने ये घोषणा करी थी की वो MoistCr1TiKaL के Esports उद्यम  Moist Esports में उनके सह-मालिक के रूप में शामिल होंगे | इसके बाद उन्होंने अपने Mogul Mail चैनल पर एक वीडियो पोस्ट की थी और अपने बिजनेस प्लान की रूपरेखा दी | 

 

ट्वीट कर लिखा था ये 

Ludwig ने उल्लेख किया था की उनका एक ऑप्शन टॉप-टियर Esports रोस्टर बनाना और अंतत उस रोस्टर स्पॉट को बेचना था | उन्होंने Misfit Gaming का उदाहरण दिया जो एक प्रमुख लीग ऑफ लेजेंड्स  टीम से कंटेन्ट क्रीऐशन ग्रुप में बदल गया | Ludwig ने लिखा “Misfit ने अपना LEC स्थान $20-$30 मिलियन, या ऐसा ही कुछ बेचा था और फिर उन्होंने कंटेन्ट क्रीऐशन की ओर रुख किया , पर आप रोस्टर खरीद कर दूसरी टीम को बेच सकते है , ये मूल रूप से एक asset जैसा है | 

 

निम्नलिखित प्लेयर्स अब उनके रोस्टर में ऐक्टिव होंगे:- 

  • Alex “aproto”
  • Tyler “sym”
  • Brock “brawk”
  • Brady “thief”
  • Xavier “flyuh”

 

तनिष्क करेंगे टीम को कोच 

25 वर्षीय ब्रिटिश पर्सनैलिटी तनिष्क Moist Moguls को कोच करेंगे , वो पहले NRG Esports , टीम Gigantti ,टीम Netherlands और Kungarna जैसे उल्लेखनीय संगठनों के साथ भी काम कर चुके है | Ludwig की ये घोषणा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है , ट्विच स्ट्रीमर Jeremy “Disguised Toast” ने भी ट्वीट कर लिखा “ विन टीम , विन ओनर्स , आप लोगों से प्लेऑफ़ में मिलते है | इसके बाद Ludwig ने उन्हें रिप्लाइ देते हुए दोनों टीमों के बीच एक शो मैच का अनुरोध किया |

 

ये भी पढ़े:- Garena ने किया फ्री फायर 2023 Esports Roadmap का खुलासा

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़