ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीमाचिसPMPL 2023 Turkey: पहले दिन Fut Esports रही शीर्ष पर

PMPL 2023 Turkey: पहले दिन Fut Esports रही शीर्ष पर

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: PMPL 2023 Turkey: पहले दिन Fut Esports रही शीर्ष पर

PMPL 2023 Turkey के पहले दिन की छह गेमें पूरी हो चुकी है और Fut Esports ने शुरुआत
से ही अपना दबदबा बनाए रखा ,उन्होंने तीन चिकन डिनर के साथ पहले दिन कुल 89 अंक बनाए |
Ozarox Esports एक चिकन डिनर और 47 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही , Solo Bad Boys
के लिए भी पहला दिन अच्छा रहा क्यूंकि उन्होंने छह मैचों में कुल 45 अंक बनाए और तीसरे स्थान
पर रही , Mavidance Esports ने 42 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया वही Digital Athletics
और Besiktas 40 और 37 अंकों के साथ क्रमश पांचवें और छठे स्थान पर रही |

 

पहले दिन के सभी परिणाम 

दिन के पहले मैच में Ozarox Esports ने अच्छी शुरुआत की और S2G Gaming को फाइनल ज़ोन में मात दे कर 18 अंक प्राप्त किए | S2G और Fire Flux ने इस गेम में 11 अंक प्राप्त किए वही SHN ने आक्रमक प्रदर्शन कर सबसे ज्यादा kills की | दूसरी गेम में Digital Athletics ने 11 kills का चिकन डिनर हासिल किया , Regnum Carya ने 15 अंक बनाए जिसमें 9 अहम ऐलिमिनेशन शामिल थी वही S2G Gaming इस गेम में सिर्फ 6 अंक प्राप्त कर पाई | 

 

पोपुलर स्क्वाड Fut Esports ने तीसरी गेम में 18 kills का चिकन डिनर हासिल किया और 28 अंक प्राप्त किए , Solo Bad और Besiktas ने क्रमश 13 और 8 अंक हासिल किए | चौथी गेम में Mavidance का जलवा दिखा जिन्होंने छह kills हासिल की है वही S2G Gaming ने आक्रामक प्रदर्शन दिखा कर 17 अंक हासिल किए जिसमें 13 kills शामिल है | 

 

पाँचवी गेम में Fut Esports ने एक बार फिर अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया और एक बड़े पैमाने पर 21 कील का चिकन डिनर हासिल किया और एक ही राउंड से 31 अंक हासिल कर लिए | Fire Flux और Solo Bad दोनों ने 10-10 अंक हासिल किए वही S2G इस गेम में एक भी अंक हासिल नहीं कर पाए | दिन की छठी और आखिरी गेम में Fut Esports ने अपना दबदबा जारी रखा और दिन का तीसरा चिकन डिनर हासिल किया , Ozarox और Next Ruya ने इस मैच में क्रमश 12 और 11 अंक हासिल किए | 

ये भी पढ़े:- Mobies: Mortal और Jonathan हुए कंटेन्ट क्रीऐटर कैटेगरी में नॉमिनेट

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़