ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीमाचिसPMSL Spring 2023 ग्रैंड फिनाले: पहले दिन दिखा Alter Ego का जलवा

PMSL Spring 2023 ग्रैंड फिनाले: पहले दिन दिखा Alter Ego का जलवा

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: PMSL Spring 2023 ग्रैंड फिनाले: पहले दिन दिखा Alter Ego का जलवा

PMSL Spring 2023 ग्रैंड फिनाले: पहले दिन के 6 मैचों की समाप्ति के बाद इंडोनेशिया
की स्क्वाड Alter Ego ने 85 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है , वो पहले दिन
2 चिकन डिनर प्राप्त करने में भी सफल रहे | वेतनाम की स्क्वाड Shine Like Diamond
ने 80 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है वही दूसरी पॉपुलर इंडोनेशियन स्क्वाड Persija Evos
ने पहले दिन 66 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर विराजमान है | Boom Esports
और HAIL 62 और 57 अंकों के साथ क्रमश चौथे और पाँचवे स्थान  पर है | 

 

सभी मैचों के परिणाम :- 

दिन के पहले मैच की शुरुआत में Alter Ego के प्लेयर Otka ने फाइनल सर्कल में Bacon Time को 1v3 बैटल में मात दी और टीम को चिकन डिनर दिलाया | Bacon और Persija ने इस मैच में 8-8 ऐलिमिनेशन के साथ क्रमश 14 और 13 अंक हासिल किए | दूसरे मैच में Shine Like Diamond ने अपना जलवा दिखाया और 9 ऐलिमिनेशन के साथ चिकन डिनर हासिल किया | Persija के लिए ये मैच भी अच्छा रहा और वो 12 अंक हासिल करने में सफल रहे | 

 

तीसरे मैच में बेहतरीन टीम वर्क दिखाते हुए  Shine Like Diamond  ने एक बार फिर 6 किल्स के साथ चिकन डिनर हासिल किया | Bacon Time और Yoodo Alliance भी इस मैच में अच्छे फॉर्म में नज़र आए और क्रमश 14 और 13 अंक प्राप्त करने में सफल रहे |  चौथे मैच के आखिरी सर्कल में SEM9 और Persija Evos के बीच कड़ा मुकाबला दिखा और अंत में SEM9 10 kills के चिकन डिनर के साथ शीर्ष पर रही वही Persija और Box को क्रमश 14 और 13 अंक मिले | 

 

पांचवें मैच में Alter Ego ने अपना दिन का दूसरा चिकन डिनर हासिल किया , Geek Slate ने इस मैच में 13 अंक अर्जित किए वही SLD ने 10 अंक | दिन के आखिरी मैच में इंडोनेशिया की पॉपुलर स्क्वाड Bigetron Esports ने बेहतरीन गेमप्ले दिखाते हुए 4 कील का चिकन डिनर हासिल किया , Boom Esports और HAIL Esports ने भी मैच में अच्छा खेल दिखाते हुए क्रमश 17 और 15 अंक हासिल किए | 

ये भी पढ़े :- Fortnite x Coachella के collab से जुड़ी सारी जानकारी

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़