ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारEsports Awards : Mortal बने पर्सनैलिटी ऑफ दा ईयर के रनर-अप

Esports Awards : Mortal बने पर्सनैलिटी ऑफ दा ईयर के रनर-अप

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: Esports Awards : Mortal बने पर्सनैलिटी ऑफ दा ईयर के रनर-अप

Esports Awards 2022 में नमन माथुर उर्फ Mortal को Esports पर्सनैलिटी ऑफ दा ईयर कैटेगरी
का रनर-अप घोषित किया गया है , इसी अवॉर्ड शो में उनके संगठन S8UL ने कंटेन्ट ग्रुप ऑफ द ईयर
अवॉर्ड जीता था अब उनके पास दो उपलब्धि आ गई है | बता दे Mortal को 2020 में भी दो कैटेगरी -स्ट्रीमर
ऑफ द ईयर और Esports प्लेयर ऑफ द ईयर में nominate किया जा चुका है | 

 

 Nadeshot बने इस कैटेगरी के विजेता 

Esports Awards में  पिछले तीन सालों से ये Mortal का चौथा पोडियम फिनिश है , मैथ्यू हाग उर्फ
Nadeshot पर्सनैलिटी ऑफ दा ईयर कैटेगरी  के विजेता बने है , वो 100 thieves के Co-ओनर होने
के साथ-साथ पूर्व प्रोफेशनल Call of Duty प्लेयर भी है | 100 Thieves की स्थापना से पहले Nadeshot
Optic Gaming में COD लाइनअप का नेतृत्व कर रहे थे , Youtuber और MoistEsports के संस्थापक
चार्ल्स व्हाइट उर्फ MoistCr1TiKaL ने इस कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया है | 

 

ट्विटर पर मॉर्टल ने किया प्रशंसकों का शुक्रिया 

अपनी इस उपलब्धि के बाद Mortal ने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया और
लिखा “एक और फर्स्ट रनर अप , आप सभी का धन्यवाद , 2023 में हम और भी धूम मचाएंगे |
Mortal S8UL Esports के  co-owner है , S8UL में काफी सारे क्रीऐटर है और कई Esports
टीमें भी है जो PC और मोबाईल गेमिंग की प्रतिस्परधाओं में हिस्सा लेती है | Mortal  S8UL का
हिस्सा होने के साथ-साथ Youtuber भी है और उनके कुल 7 मिलियन सब्स्क्राइबर भी है | 

 

 S8UL के अवॉर्ड के लिए co-owners ने किया था सभी को धन्यवाद 

Mortal ने हाल ही में ये भी कहा था की  S8UL का कंटेंट ग्रुप ऑफ द ईयर अवार्ड जीतना उनके
लिए 2022 के सबसे अच्छे पलों में से एक था | Esports Awards 2022 का समारोह 13 दिसंबर
को अमेरिका के लास वेगास में हुआ था , S8UL का कोई भी सदस्य  उस समारोह में उपलब्ध नहीं
था पर S8UL के co-owners  Mortal, Thug, और Godly ने अपने प्रशंसकों को पहले से ही रिकार्ड
किए गए वीडियो में धन्यवाद किया था | 

ये भी पढ़े :- Fortnite प्लेयर को एक ही मैच से मिली 30 मिलियन XP, जानिए कैसे

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़