sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
समाचारMortal Kombat 1 की रिलीज डेट और पात्रों से जुड़ी जानकारी

Mortal Kombat 1 की रिलीज डेट और पात्रों से जुड़ी जानकारी

काफी समय बाद आखिरकार Netherealm Studios द्वारा एक सॉफ्ट रीबूट के रूप में Mortal Kombat 1 की पुष्टि कर दी गई है | 30 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए MK Youtube चैनल पर एक ट्रैलर के रूप में सीरीज का नया रूप सामने आया है , उसमें वर्तमान की स्टोरी को ध्यान में रखा गया है जिसमें Liu Kang अभी भी Earth Realm के देवता की भूमिका निभा रहे है लेकिन ज्यादातर गेम अभी भी एक रहस्य है | ट्रैलर की वजह से अब प्रशंसक इस बात का अच्छा अंदाजा लगा सकते है की इसकी रिलीज़ तारीख क्या होगी और उसमें और क्या-क्या दिलचस्प चीजें होंगी | 

 

सितंबर में रिलीज हो रही है गेम 

Mortal Kombat 1 आधिकारिक तौर पर 19 सितंबर 2023 को रिलीज़ हो रही है जिससे पता चलता है की इस पर काफी लंबे समय से काम चल रहा था | प्री-ऑर्डर 19 मई यानि आज से शुरू भी हो रहे है , जो प्लेयर्स उसे ऑर्डर करना चाहते है उन्हें Shang Tsung एक खेलने योग्य पात्र के रूप में प्राप्त होगा हालांकि ये अभी अज्ञात है की वो एक अलग तरीके से लाइन में उपलब्ध होगा या नहीं |

 

ट्रेलर से पता चली काफी जानकारी 

ट्रेलर के अनुसार प्री-ऑर्डर करने वाले PlayStation और Xbox यूजर्स को अगस्त 2023 में beta एक्सेस भी प्राप्त होगा लेकिन उसकी वास्तविक तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है | जब गेम को आजमाने का समय आएगा तब और भी जानकारी उपलब्ध होगी , ट्रेलर  में कुछ जाने-पहचाने चेहरे भी देखे गए | प्रशंसक उन सभी के रूप में खेलने के लिए काफी उत्साहिक है , इस गेम में नए मोड होंगे , एक इमर्सिव स्टोरी कैंपेन होगा जो फ्रैंचाइज़ी में पहले कभी नहीं दिखा | 

 

जिन पात्रों की ट्रेलर के रूप में पुष्टि हुई है उनके नाम निम्नलिखित है :- 

  • Fire God Liu Kang
  • Scorpion
  • Sub-Zero
  • Kung Lao
  • Kitana
  • Mileena
  • Shang Tsung
  • Raiden

 

ये भी पढ़े:- Sony ने की मई 2023 प्लेस्टेशन showcase की घोषणा

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।
संबंधित लेख

सबसे अधिक लोकप्रिय