ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारVampire Esports में शामिल हुए Noozy और TonyK

Vampire Esports में शामिल हुए Noozy और TonyK

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: Vampire Esports में शामिल हुए Noozy और TonyK

Vampire Esports ने 1 फरवरी 2023 को घोषणा कर बताया की उन्होंने आने वाले प्रतिस्पर्धी सीजन में अपनी स्क्वाड के लिए दो PUBG मोबाईल सुपरस्टार्स Noozy और TonyK को साइन कर लिया है | इस थाई संगठन ने पिछले साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अब इस साल ये ज्यादा उपलब्धियां हासिल करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे क्यूंकि इस सीजन में कई बड़े टूर्नामेंट आयोजित होने वाले है | 

 

सोशल मीडिया पर दी जानकारी 

 Noozy और TonyK का स्वागत करते हुए Vampire Esports ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा : Attackers के राजाओं का स्वागत है , ये Vampires के नए युग का समय है , हम फरवरी में शुरू होने वाले PMPL 2023 के सभी क्षेत्रों में अपनी नई मुख्य शक्ति का स्वागत करते है | फिलहाल टीम में छह ऐक्टिव प्लेयर्स है , 2Stopz जो की स्क्वाड के साथ पूरे डेढ़ साल तक रहे थे उन्होंने हाल ही में अपनी भूमिका assistant कोच के रूप में बदल ली है , हालांकि नई घोषणा में संगठन ने कहा की आने वाले इवेंट के लिए उनका आधिकारिक लाइनअप जल्द सामने आएगा | 

 

इस वक्त स्क्वाड के ऐक्टिव मेम्बर्स निम्नलिखित है :- 

  1. Fluketh
  2. Rvenclaw
  3. SchwepXz
  4. Stoned
  5. Noozy
  6. TonyK
बता दे इस संगठन ने POWER888 का  रोस्टर हासिल करने और PUBG मोबाइल में प्रवेश करने के बाद  किसी भी खिलाड़ी को रिलीज़ नहीं किया है | 2022 में Vampire ने PMPL थाईलैंड स्प्रिंग में जीत हासिल की थी और  SEA चैंपियनशिप स्प्रिंग में उपविजेता रही | PUBG मोबाईल वर्ल्ड इनविटेशनल Riyadh में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और PMGC में उन्होंने छठा स्थान हासिल किया था | Noozy और TonyK को शामिल करने से टीम को एक मजबूत समर्थन मिलेगा जिससे उनके बड़े टूर्नामेंट जीतने की भी संभावना बढ़ जाएगी | दोनों प्लेयर्स को नई प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत अवॉर्ड मिल चुके है , The Infinity के बैनर तहत खेलते हुए Noozy ने लगभग 15 इनाम जीते है | 

 

14 वर्ष की उम्र में TonyK ने की थी Esports करियर की शुरुआत 

TonyK जो की एक 17 वर्षीय प्रतिभा है , वो PUBG मोबाईल में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक है , उन्होंने अपने Esports करियर की शुरुआत 14 वर्ष की उम्र में Faze Clan के लिए खेल कर की थी | 2021 जुलाई से अक्टूबर 2022 के बीच उन्होंने 9 व्यक्तिगत टाइटल जीते है | हालांकि दोनों प्लेयर्स की पिछली टीमों ने PMGC 2022 में काफी खराब प्रदर्शन किया था , अब नई टीम के साथ वो 2023 के संस्करण में टाइटल हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे | 

ये भी पढ़े :- Fortnite गेम में ऐड कर रही है GTA का ये फीचर

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़