ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारOverwatch 2 x One Punch Man इवेंट रिलीज़ डेट का हुआ खुलासा

Overwatch 2 x One Punch Man इवेंट रिलीज़ डेट का हुआ खुलासा

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: Overwatch 2 x One Punch Man इवेंट रिलीज़ डेट का हुआ खुलासा

Overwatch के आधिकारिक ट्विटर पेज ने ओवरवाच 2 सीजन 3 का ट्रैलर रिलीज़ किया है ,
उसकी सबसे बड़ी हाइलाइट ये थी की उन्होंने गेम के सहयोग की घोषणा की वो भी पॉपुलर
anime “One Punch Man” के साथ | ट्रैलर में हीरो Doomfist वन पंच मैन की थीम skin
में नज़र आया | ये सीजन 3 के एक इवेंट का हिस्सा होगा जो की 7 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक
चलेगा | ये उन डीटेल में से एक है जो की ट्रैलर में बताई गई है , इसी के साथ प्लेयर्स को नई
जापानी mythology थीम skin कलेक्शन और नया कंट्रोल मैप “Antarctic Peninsula”
भी मिलेगा | 

 

 

शुरू हो चुका है नया सीजन 

गेम का सीजन 7 फरवरी 2023 को शुरू हो चुका है , इस सीजन के एक इवेंट में से होगा गेम
और One Punch Man का सहयोग , गेम के डैमेज हीरो Doomfist को Saitama
(जो की उस anime का मुख्य किरदार है )पर आधारित एक skin मिल रही है | Doomfist skin
को लेजेंडरी tier skin के रूप में कैटिगराइज्ड किया जाएगा जिसे प्लेयर्स ईवेंट थीम चैलेंज को
पूरा करके प्राप्त कर पाएंगे | 

 

 

Saitama पर आधारित है skin 

Doomfist स्किन  anime में Saitama के आउट्फिट से मिलती है जो की पूरी तरह येलो रंग
की है जिसे ब्राउन बेल्ट के साथ डाला जाता है | उसमें वही रेड ग्लव और बूटस भी है जो anime
में दिखाये गए है | इस skin के साथ एक सफेद केप भी है | इवेंट पूरे एक महीने तक चलेगा यानि
7 मार्च से 6 अप्रैल तक | प्लेयर्स इसके माध्यम से कई इन-गेम कॉस्मेटिक्स कमा सकते हैं और 
फ्री लेजेंडरी स्किन भी इन्हीं में से एक होगी | 

 

 

ये इवेंट भी इसी महीने होंगे गेम में शुरू 

सीजन 3 में एशियन mythology पर आधारित स्किनस की एक पूरी लाइन होगी | इस कलेक्शन
में mythic kiriko की skin भी शामिल होगी | कुछ शॉप में उपलब्ध होगी तो कुछ बैटल पास का
हिस्सा होंगी | Overwatch 2 कंट्रोल को अपना पहला एक्सक्लूसिव मैप भी मिलेगा जो की Antartica
पर आधारित होगा | One Punch Man थीम इवेंट के अलावा दो Valentine डे थीम वाले इवेंट
  Loverwatch Dating और Ultimate Valentine भी होंगे इसके अलावा PachiMarchi इवेंट
भी नए लिमिटेड टाइम गेम मोड के साथ आ रहा है | 

ये भी पढ़े :- PEL 2023: स्प्रिंग सीजन से जुड़ी सारी जानकारी

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़