ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारPMPL 2023: Thailand स्प्रिंग सीजन से जुड़ी सारी जानकारी

PMPL 2023: Thailand स्प्रिंग सीजन से जुड़ी सारी जानकारी

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: PMPL 2023: Thailand स्प्रिंग सीजन से जुड़ी सारी जानकारी

Tencent ने हाल ही में 2023 PMPL Thailand स्प्रिंग से जुड़ी जानकारी साझा की है जो की 15 फरवरी को शुरू होने वाला है और 26 फरवरी 2023 को समाप्त होगा | दो हफ्तों के टूर्नामेंट में देशभर की 20 टीमें एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी | 2022 के सीजन की तुलना में इस बार प्राइज़ पूल $100K से घटाकर $60K कर कर दी गई है , इस साल PMPL के फॉर्मैट में भी बदलाव देखे गए है | 

 

इस बार सिर्फ दो हफ्तों तक चलेगा इवेंट 

इस बार इवेंट की अवधि घटाकर दो सप्ताह कर दी गई है और इसमें केवल एक स्टेज ही होगा | टीमें 10 दिनों तक कुल 50 मैच खेलेंगी | जो टीमें सबसे ज्यादा अंक अर्जित करेंगी उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ $15K की पुरस्कार राशि भी मिलेगी | 2023 PUBG मोबाईल सीजन के लिए 10 पॉइंट का सिस्टम इस्तेमाल किया जाएगा | शुरुआती हफ्ता 15 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक चलेगा | इस दौरान चार टीमों के 5 ग्रुप प्रतिस्पर्धा करेंगे और दूसरा हफ्ता 22 फरवरी 2023 से शुरू होगा और 26 फरवरी 2023 को समाप्त होगा | 

 

PMPL 2022 की टॉप 16 टीमें इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ चुकी है , PMNC थाईलैंड से चार टीमें भी इस इवेंट में आगे बढ़ रही है | जो टीमें PMPL थाईलैंड 2023 में भाग ले रही है उनके नाम निम्नलिखित है : –
  1. The Infinity
  2. Faze Clan
  3. Bacon Time
  4. Buriram United
  5. Hail Esports
  6. Vampire Esports
  7. TEM Entertainment
  8. MS Chonduri
  9. XERXIA Esports
  10. Kings of Gamers Club
  11. Sharper Esports
  12. ETN Esports
  13. Chillz Esports
  14. Valdus Esports
  15. 47 Gaming
  16. Bangkrirk Esports
  17. Four Angry Birds
  18. DWGxInnozense
  19. Fast 9 Esports
  20. Esportswala

 

डिफेंडिंग चैंपियंस The Infinity ने कुछ ही दिनों पहले अपने प्लेयर्स Noozy को अलविदा कहा और पूर्व Faze Clan स्टार Beer11 और Teaser को साइन किया | 2022 की PUBG मोबाईल ग्लोबल चैंपियनशिप में खराब प्रदर्शन करने के बाद ये टीम एक मजबूत कम्बैक करने का प्रयास करेगी | Vampire Esports ने TonyK और Noozy को को साइन किया है , वही Faze Clan ने तीन प्लेयर्स Testo, Xebec, और Weslyz को अपनी स्क्वाड में शामिल किया है | पूर्व टीम Secret स्टार MADTOI ने भी TEM International को जॉइन कर लिया है | 

 

 $60K की पुरस्कार राशि में से पहला स्थान प्राप्त करने वाली स्क्वाड को  $15K मिलेंगे , वही दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को $10K और $5.25K मिलेंगे | पिछले साल थाई टीमें ग्लोबल टूर्नामेंट में काफी अच्छी रही है | 2022 वर्ल्ड Invitational में Vampire Esports विजेता रही थी , The Infinity ने PUBG Mobile regional Clash का टाइटल हासिल किया था |

ये भी पढ़े :- Overwatch 2 x One Punch Man इवेंट रिलीज़ डेट का हुआ खुलासा

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़