ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारPMPL स्प्रिंग 2023 साउथ एशिया जल्द होने वाला है शुरू

PMPL स्प्रिंग 2023 साउथ एशिया जल्द होने वाला है शुरू

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: PMPL स्प्रिंग 2023 साउथ एशिया जल्द होने वाला है शुरू

PMPL स्प्रिंग 2023 साउथ एशिया 21 मार्च से शुरू होने वाली है और 16 अप्रैल तक चलेगी , क्षेत्र की कुल 20 टीमें इस टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगी , प्रो लीग पाकिस्तान भी इसी दिन से शुरू होने वाली है और 9 अप्रैल को समाप्त हो गई | दोनों इवेंट्स की टॉप टीमें PUBG मोबाईल साउथ एशिया चैम्पियनशिप स्प्रिंग में पहुंचेंगी जो 27 अप्रैल को शुरू होगी और 7 मई तक चलेगी | 

 

प्रो लीग में 20 टीमें है जिनमें PMPL 2022 फॉल SA से टॉप 12 टीमें शामिल है , तीन नैशनल चैम्पियनशिप नेपाल से और 5 नैशनल चैम्पियनशिप SA वाइल्ड कार्ड से :- 
  1. High Voltage
  2. 4Merical Vibes
  3. Stalwart Esports
  4. IHC Esports
  5. DRS Gaming
  6. Elementrix
  7. Mabetex Esports
  8. Skylightz Gaming
  9. Trained to Kill
  10. Venom Deadeyes
  11. RAW Esports
  12. Deadeyes Guys
  13. illumin8 crew
  14. Leo Esports
  15. Abrupt Slayers
  16. SITM Esports
  17. SEAL Esports
  18. NB Esports
  19. Bad Intention X Bit
  20. 4Mercial TRZ

 

ग्लोबल चैंपियनशिप 2022 में दिखा था साउथ एशियन टीमों का जलवा 

साउथ एशियन टीमों ने PUBG मोबाइल ग्लोबल चैंपियनशिप 2022 में  अपने दमदार प्रदर्शन से दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा है | नेपाल की DRS Gaming ने उस चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया था और इस क्षेत्र से अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम बन गई है | उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन की  प्रशंसकों और PUBG मोबाइल कम्यूनिटी के कई लोगों ने सरहाना भी की है , उन्होंने प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के दौरान अच्छा संतुलित गेमप्ले दिखाया और सफलता हासिल की | 

 

इन टीमों का प्रदर्शन भी रहा है अच्छा 

Mongolian स्क्वाड Stalwart और IHC Esports ने भी पिछले कुछ सालों में काफी उम्दा प्रदर्शन कर दिखाया है , दोनों टीमों ने PMPL फॉल SA में तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया था वही PMGC 2022 में वो चौथे और पाँचवे स्थान पर रहे थे | प्रो लीग के  डिफेंडिंग चैंपियंस High Voltage इस बार भी आने वाले इवेंट में अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश रखेंगे , उनकी टीम ने हाल ही में प्लेयर “KHOONI” को भी साइन किया है , DE Warriors पिछले संस्करण में दूसरी सबसे सर्वश्रेष्ठ टीम थी और अब इसे 4Merical Vibes द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया है। 
नेपाल की Trained to Kill ने भी PMGC 2022 में हिस्सा लिया था और ग्रैंड फिनाले में 13वां स्थान हासिल किया था , उनकी ग्रुप स्टेज की परफॉरमेंस भी काफी सराहनीय थी | PUBG मोबाइल नेशनल चैंपियनशिप 2022 नेपाल में illumin8 Crew ने प्रथम स्थान हासिल किया था , वही Leo Esports और Abrupt इस मैच दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे थे | 

ये भी पढ़े:- Geek Slate ने जीता PMPL 2023 मलेशिया स्प्रिंग

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़