ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारPMSL SEA स्प्रिंग 2023: ये टॉप 16 टीमें पहुंची ग्रैंड फिनाले में

PMSL SEA स्प्रिंग 2023: ये टॉप 16 टीमें पहुंची ग्रैंड फिनाले में

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: PMSL SEA स्प्रिंग 2023: ये टॉप 16 टीमें पहुंची ग्रैंड फिनाले में

PMSL SEA स्प्रिंग 2023 का तीन हफ्तों तक चला लीग चरण आखिरकार समाप्त हो गया है , चरण की समाप्ति पर पूरे तीन हफ्ते लाजवाब प्रदर्शन देने के बाद थाईलैंड की टीम Faze Clan सबसे शीर्ष पर है | पहली , दूसरी और तीसरी साप्ताहिक स्टैन्डींग में पोडियम स्थान पर कब्जा करने के बाद उन्हें कुल 55 बोनस अंक भी प्राप्त हुए है | पहले और दूसरे हफ्ते में 184 और 192 अंकों के साथ इस टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था और तीसरे हफ्ते 194 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था | 

 

HAIL Esports जो की PMPL थाईलैंड जीतकर PMSL में आए थे उन्होंने यहाँ भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और अंत में ओवरॉल स्टैन्डींग में  54 बोनस अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे , दूसरे हफ्ते में ये स्क्वाड सबसे सर्वश्रेष्ठ पर्फॉर्मर थी वही पहले और तीसरे हफ्ते में उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था |  खास बात ये है की PMSL की ओवरॉल स्टैन्डींग में तीसरा स्थान भी  थाईलैंड की स्क्वाड ने ही हासिल किया है , Vampire Esports 46 अंकों के साथ तीसरी सबसे सर्वश्रेष्ठ टीम बनी  | 

 

RRQ ने 44 अंकों के साथ स्टैन्डींग में चौथा स्थान प्राप्त किया है वही वेतनाम की SLD ने 42 अंकों के साथ पाँचवा स्थान हासिल किया | इस साल PMPL इंडोनेशिया स्प्रिंग की विजेता Boom Esports 38 अंकों के सतह 7वें स्थान पर है | Persija Evos जिसमें Luxxy और Zuxxy जैसे दिग्गज इंडोनेशियाई खिलाड़ी है उनका दूसरा हफ्ता काफी मजबूत रहा पर पहले और तीसरे हफ्ते में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था , अंत में उन्हें 31 अंकों के साथ 13वां स्थान प्राप्त हुआ | लीग स्टेज में काफी खराब प्रदर्शन के बावजूद Bigetron 15 अंकों के साथ मुश्किल से PMPL फाइनल में पहुँचने में सफल रही | टीम सीक्रिट लीग की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम थी क्यूंकि वो महज 9 अंकों के साथ 20वें स्थान पर रहे | 

 

सभी टॉप 16 टीमें जो PMPL फाइनल के लिए क्वालीफाई  हुई :- 

  1. FaZe Clan 
  2. HAIL Esports 
  3. Vampire Esports 
  4. RRQ 
  5. Shine Like Diamond
  6. Bacon Time
  7. Boom Esports
  8. Yoodo Alliance
  9. Alter Ego 
  10. SEM9 
  11. VOIN
  12. D’Xavier
  13. Persija Evos 
  14. Geek Slate 
  15. Box Gaming
  16. Bigetron Esports

 

ये भी पढ़े:- PMPL साउथ एशिया स्प्रिंग 2023 लीग स्टेज की ओवरऑल स्टैंडिंग

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़