ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारPUBG मोबाईल बनी 2022 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बैटल रॉयल...

PUBG मोबाईल बनी 2022 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बैटल रॉयल गेम

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: PUBG मोबाईल बनी 2022 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बैटल रॉयल गेम

PUBG मोबाईल 2022 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बैटल रॉयल गेम बन गई है,  Esports की एक
रिपोर्ट  के अनुसार , इस गेम का कंटेन्ट 11.2 करोड़ घंटे से अधिक समय तक देखा गया है जो की इस
शैली की एकमात्र पेशकश है और जिसे एक ही साल में 10 करोड़ घंटे से अधिक देखा गया है | PUBG
मोबाईल के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है क्यूंकि इसे Esports Awards 2022 में Esports मोबाईल
गेम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है | ये गेम दुनिया भर से सबसे ज्यादा कमाई करने
वाली मोबाईल गेम्स में से एक है और पिछले 9 सालों में इसने  $9 बिलियन से ज्यादा रिवेन्यू अर्जित
किया है | 

 

पिछले साल भी गेम रही थी शीर्ष पर 
ये गेम 2021 में  भी इसी श्रेणी में 216 मिलियन घंटे से अधिक देखे जाने के लिए सबसे शीर्ष पर रही थी , हालांकि इस बार इसमें लगभग 100 मिलियन की भारी गिरावट देखी गई है | 31वें दक्षिण पूर्व एशियाई खेल: PUBG मोबाइल जो की 19 मई से 22 मई 2022 तक आयोजित हुआ था , उसने 903K की चरम viewership उत्पन्न की थी | इंडोनेशिया 2 और वेतनाम की Vicoi टीम और individual श्रेणियों में विजेता रहे थे | 

 

पिछले साल Tencent ने किया था बड़े टूर्नामेंट का आयोजन 
2022 में Tencent ने PUBG मोबाईल वर्ल्ड invitational को भी आयोजित किया था जिसकी कुल पुरस्कार राशि $3 मिलियन की थी | ये 11 से 20 अगस्त तक रियाद में आयोजित किया गया था और Vampire Esports ने इसमें ट्रॉफी अपने नाम की थी | Global चैम्पियनशिप 2022 का  लीग फेज दिसंबर में समाप्त हो गया था और ग्रैंड फाइनल 2023 में 6 जनवरी से शुरू होगा | 

 

2022 में टॉप 5 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बैटल रॉयल गेम्स :-
  1. PUBG Mobile
  2. Apex Legends
  3. Free Fire
  4. Fortnite
  5. PUBG Battlegrounds

 

Apex Legends 2022 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बैटल रॉयल गेम में  62.5 मिलियन घंटे के साथ दूसरे स्थान पर है |  ALGS 2022 स्प्लिट 2 प्लेऑफ़ इस टाइटल के सबसे पॉपुलर टूर्नामेंट के रूप में उभरा था क्यूंकि ये  676k से अधिक दर्शकों के साथ तीसरे स्थान पर आया | पॉपुलर मोबाईल गेम Free Fire कुल 43.83 घंटों की viewership के साथ तीसरे स्थान पर रहा हालांकि इस साल दो वर्ल्ड सीरीज की मेजबानी करने के बावजूद , 2021 की तुलना में इसमें 50% की गिरावट देखी गई है | 

 

ये भी पढ़े :- Lee Ye-chan ने 7 साल बाद Edward Gaming को छोड़ ज्वाइन की LNG

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़