ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारRiot ने की लीग ऑफ लेजेंड्स के अगले चैंपियन Milio की घोषणा

Riot ने की लीग ऑफ लेजेंड्स के अगले चैंपियन Milio की घोषणा

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: Riot ने की लीग ऑफ लेजेंड्स के अगले चैंपियन Milio की घोषणा

Riot Games ने 4 मार्च को आधिकारिक तोर पर ये घोषणा कर दी की Milio: The Gentle Flame ,
जो एक शरारती बच्चा है और जिसमें आध्यात्मिक आग के लिए एक अद्वितीय आकर्षण है वो लीग ऑफ
लेजेंड्स का अगला चैंपियन होगा |  ये जल्द ही प्रसिद्ध Summoner Rift के लिए अपना रास्ता बना लेगा |
Milio Ixtal के क्षेत्र से आता है जो की Elemental जादू में महारत के लिए प्रसिद्ध है , क्यूंकि ये क्षेत्र
Shuriman Empire में शामिल होने वाले पहले स्वतंत्र क्षेत्रों में से एक था | Malphite, Neeko, Rengar,
Zyra, Qiyana, और Nidalee जैसे कुछ किरदार इसी क्षेत्र के है | 

 

यहाँ से शुरू होती है Milio की कहानी 

Milio की कहानी उसकी दादी Lupe और उनकी जुड़वा बहन Lune के साथ शुरू होती है जो दो Elemental मास्टर्स है जिन्होंने अपनी संबंधित पृथिवी और अग्नि सिद्धांतों को विलय कर दिया और Vidalion के चैलेंज को पार करने के लिए Yun Tal को जॉइन कर लिया | फिर भी जब Lune को Yun Tal के खिलाफ साजिश रचते हुए पाया गया था तो दोनों बहनों को दोषी ठहराया गया और दंड दिया गया |  Lupe को Ixtal के सबसे अंधेरी हिस्सों में निर्वासित कर दिया गया था और Lune ने वो जगह छोड़ दी थी | 

 

Lupe ने उसे दी शिक्षा 

Milio के परिवार ने उसके जन्म के समय तक अपने नए जीवन का अधिकतम लाभ उठाने के लिए वह सब कुछ किया है जो वो कर सकते थे |जब Milio थोड़ा बड़ा हो गया था तब  Lupe ने उसे axiomata सिखाने का प्रयास किया , उसने क्षमता दिखाई और elements को अच्छे से ले लिया | उसके परिवार के बाकी लोगों ने Lupe को विफल किया था लेकिन वो नियमों और अनुशासनों की कठोरता को समझने के लिए संघर्ष कर रहा था | कुछ समय बाद Lupe ने निराश हो कर उम्मीद खो दी थी और Milio को शिक्षा देना छोड़ दिया था पर उसने खुद अपना प्रशिक्षण जारी रखा | 

 

रिलीज़ की तारीख 

लीग ऑफ लेजेंड्स की ओर से Milio की क्षमताओं का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया जाना बाकी है , हालांकि उसके गेमप्ले की फुटेज Youtube पर लीक हो चुकी है | उसकी Q अबिलिटी एक दोस्त को आगे लॉन्च करती है और जब वो दुश्मन से टकरता है जो एक छोटा स एरिया बन जारता है जो किनारे पर धीमा हो जाता है | आने वाला ये सपोर्ट चैंपियन Milio 7 मार्च को PBE के सर्वर पर उपलब्ध हो सकता है,उसके 21 मार्च या 22 मार्च को टाइम पैच 13.6 पर लाइव होने की भी उम्मीद है |

 

ये भी पढ़े:- युरोपियन संगठन टीम Secret ने मलेशियाई प्लेयर्स को किया साइन

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़