ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारSEA Games: PUBG फिनाले के पहले दिन वियतनाम 1 शीर्ष पर

SEA Games: PUBG फिनाले के पहले दिन वियतनाम 1 शीर्ष पर

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: SEA Games: PUBG फिनाले के पहले दिन वियतनाम 1 शीर्ष पर

32वीं SEA Games PUBG मोबाइल का ग्रैंड फिनाले 12 मई को शुरू हुआ था , पहले दिन
बिना एक भी चिकन डिनर के वियतनाम 1 की टीम ने 53 अंकों के साथ बढ़त बनाई | उनकी स्क्वाड
ने ज्यादातर मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया वही इंडोनेशिया 2 ने छह में से 2 मैचों में चिकन डिनर
हासिल किया और दिन की समाप्ति पर 52 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे | कंबोडिया 1 और
इंडोनेशिया 1 ने क्रमश तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया | पहला दिन म्यांमार 1 के लिए
सबसे खराब रहा क्यूंकि छह मैचों में वो सिर्फ आठ अंक अर्जित कर पाए और 16वें स्थान पर रहे |

 

पहले दिन के सभी परिणाम :-

दिन के पहले मैच में कंबोडिया 1 ने 9 कील से जीत हासिल की , फाइनल ज़ोन में उन्होंने फ़िलिपींस को हराया था | कंबोडिया 2 ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 11 अंक प्राप्त किए | मेजबान देश की दोनों टीमों ने ग्रैंड फिनाले में शानदार शुरुआत की | दूसरे मैच में इंडोनेशिया 2 ने 11 कील के साथ 21 अंक प्राप्त किए , वही अपनी हाई ग्राउंड पोजीशन का फायदा उठाते हुए Yen ने आठ  किल्स के साथ मलेशिया 2 को दूसरा स्थान दिलाया , वियतनाम 1 जिसमें D’Xavier के खिलाड़ी शामिल हैं , उन्होंने आठ ऐलिमिनेशन हासिल की |

 

तीसरी गेम में Genesis Esports ने 9 कील के साथ जीत हासिल की वही मलेशिया 1 और वियतनाम 1 ने क्रमश 18 और 11 अंक प्राप्त किए | दो अनुभवी स्क्वाड इंडोनेशिया 1 और थाईलैंड 2 इस गेम में सिर्फ चार अंक ही हासिल कर पाए | चौथे मैच में इंडोनेशिया 2 ने अपना दूसरा डिनर हासिल किया वही थाईलैंड 2 ने भी अपना मजबूत प्रदर्शन दिखाते हुए 16 अंक हासिल किए वही वेतनाम ने 15 अंक हासिल किए | 

 

पांचवें मैच में LAOS 1 ने आसानी से 11 किल्स के साथ  जीत हासिल की वही वियतनाम 2 और कंबोडिया 1 ने क्रमश 14 और 13 अंक प्राप्त किए जबकि इंडोनेशिया 1 और कंबोडिया 2 ने 12-12 अंक हासिल किए। दिन के छठे और अंतिम मैच में इंडोनेशिया 1 ने आखिरकार अपनी गति पकड़ी और और 12 किल्स के साथ  चिकन डिनर हासिल किया , Uhigh इस गेम में MVP थे | 

ये भी पढ़े:- COD:2023 के लिए Modern Warfare 3 की जानकारी हुई लीक

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़