ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारटीम SouL बनी 2022 में Liquipedia पर सबसे ज़्यादा सर्च की गई...

टीम SouL बनी 2022 में Liquipedia पर सबसे ज़्यादा सर्च की गई टीम

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: टीम SouL बनी 2022 में Liquipedia पर सबसे ज़्यादा सर्च की गई टीम

2022 में Liquipedia पर भारत की टीम SouL सबसे ज्यादा सर्च की गई PUBG/BGMI मोबाईल स्क्वाड बनी है , Liquipedia Esports के लिए बनाई गई सबसे बड़ी Esports Wiki है | 28 जुलाई 2022 से भारत में Battleground मोबाईल उपलब्ध नहीं है इसके बावजूद टीम SouL लोगों के बीच पॉपुलर बनी हुई है और सर्च के मामले में इन्होंने Nova Esports , Bigetron और Godlike Stalwart को भी पीछे छोड़ दिया है | 
टीम Soul के पूर्व ओनर Pubg मोबाईल के बेहतरीन खिलाड़ी Mortal का भारत में सबसे बड़ा फैन बेस है , उनकी BGMI Squad 2022 में बैटलग्राउन्ड मपबीले इंडिया प्रो सीरीज सीजन 1 में चैंपियन बने थे जो की गेम का सबसे बड़ा इवेंट था , उन्होंने Pubg के मोबाईल वर्ल्ड invitational में भी हिस्सा लिया था जो की अगस्त 2022 में आयोजित किया गया था और उसमें विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमें शामिल थी | 

 

ये है टॉप 20 PUBG टीमें जिनका नाम प्रशंसकों द्वारा Liquipedia पर 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया था :- 
  1. Team SouL
  2. Bigetron RA
  3. Nova Esports
  4. GodLike Esports
  5. GodLike Stalwart
  6. Vampire Esports
  7. S2G
  8. Four Angry Men
  9. Geek Fam
  10. Team Secret
  11. Team XSpark
  12. Evos Reborn
  13. Natus Vincere
  14. IHC Esports
  15. Alter Ego Limax
  16. HVVP
  17. TSM
  18. Alpha 7 Esports
  19. The Infinity
  20. 4Rivals

 

टीम Soul ने अपना नया BGMI रोस्टर शुरुआती 2022 में हासिल किया था क्यूंकि 2021 BGIS में उनके पिछले रोस्टर ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था | Omega के नेतृत्व में नई टीम ने धीरे-धीरे अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था और तेजी से गति भी पकड़ी | BMPS के दौरान उनकी टीम ने आक्रामक गेमप्ले प्रस्तुत किया था और ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी , उनकी टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी Goblin ने इवेंट में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी का अवॉर्ड प्राप्त किया था | 

 

Soul ने अगस्त में खेला था आखरी इवेंट 

Omega और उनकी टीम ने इसके बाद PMWI के Main इवेंट में भी हिस्सा लिया था और 9वां स्थान हासिल किया था , वो उनका आखरी official टूर्नामेंट था | ये इवेंट तीन दिनों तक चला था और 13 अगस्त 2022 को समाप्त हुआ था | बता दे Bigetron RA जो की एक पॉपुलर इंडोनेशियन Organization है वो सबसे ज्यादा सर्च की गई टीम लिस्ट में से दूसरे स्थान पर आई है , हालांकि उनकी टीम ने 2022 में सर्वश्रेष्ठ गेमप्ले का प्रदर्शन नहीं किया और ना ही कोई मुख्य टूर्नामेंट जीता , हाल ही में उन्होंने अपने दो पॉपुलर मेम्बर्स Zuxxy और Luxxy को भी विदाई दी है | 2020 और 2021 की PMGC चैंपियन तीसरी सबसे ज्यादा सर्च की गई टीम बनी , पिछले साल उनकी टीम तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई थी और टूर्नामेंट में 9 वें स्थान पर रही थी |  

 

ये भी पढ़े :-  VCT LOCK//IN Sao Paulo 2023 की सबसे पसंदीदा टीमें

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़