ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारPMWI 2023 के लिए Tencent ने दिया Vampire Esports को आमंत्रण

PMWI 2023 के लिए Tencent ने दिया Vampire Esports को आमंत्रण

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: PMWI 2023 के लिए Tencent ने दिया Vampire Esports को आमंत्रण

पिछले संस्करण में स्किलस का शानदार प्रदर्शन करने की वजह से Vampire Esports को  PUBG मोबाइल वर्ल्ड इनविटेशनल 2023 रियाद में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया है | पिछले साल इस थाई टीम ने पहले  मुख्य इवेंट में अपना जलवा दिखाया और फिर आफ्टरपार्टी चरण में भी आगे बढ़े , पिछले PMWI में शानदार प्रदर्शन ने उन्हें Global चैंपियनशिप में सीधे प्रवेश दे दिया था जहां उन्हें छठा स्थान प्राप्त किया था | 

 

16 मई ओ PUBG मोबाइल ने आधिकारिक तौर पर अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इस खबर का खुलासा किया जिसमें लिखा था “2022 PMWI में शानदार प्रदर्शन और जीत के बाद Vampire Esports , 2022 PMWI मेन टूर्नामेंट और आफ्टरपार्टी चैंपियन को PMWI  ऑलस्टार्स  स्टेज के लिए विशेष निमंत्रण मिला है , वहाँ वो PMWI मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के लिए बाकी टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे | 

 

सऊदी अरब के रियाद में 11 से 16 जुलाई के लिए निर्धारित 2023 का संस्करण तीन मिलियन डॉलर के उल्लेखनीय ग्रैंड प्राइज़ की पेशकश के लिए तैयार है| इसमें दो तीन दिवसीय चरण होंगे , 11 जुलाई से 13 जुलाई तक ऑलस्टार्स और 14 जुलाई से 16 जुलाई तक मेन इवेंट | ऑलस्टार्स स्टेज के दौरान 18 प्रतिभागी एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगे जिनमें से केवल छह PMWI मेन इवेंट में आगे बढ़ेंगे | 

 

ऑलस्टार्स के लिए 18 स्लॉट आवंटन :- 

  1. PMPL INDONESIA
  2. PMPL MALAYSIA
  3. PMPL THAILAND
  4. PMPL VIETNAM
  5. PMPL SEA WILDCARD
  6. PMPL SOUTH ASIA
  7. PMPL PAKISTAN
  8. PMPL TÜRKiYE
  9. PMPL EUROPE
  10. PMPL ARABIA
  11. PMPL AFRICA
  12. PMPL BRAZIL
  13. PMPL LATAM
  14. PMPL NORTH AMERICA
  15. South Korea (सीधा आमंत्रण)
  16. One team from JAPAN
  17. One special invite – Vampire Esports
  18. KSA (मेजबान देश की टीम)
ऑलस्टार्स के अंत में  Tencent और Gamers8 जुलाई 14 से 16 तक एक मुख्य इवेंट की मेजबानी करेंगे , पहले चरण की टॉप 6 के अलावा दुनियाभर की 10 अन्य टीमें दूसरे चरण में मुकाबला करेंगी | बता दे इसी साल फरवरी में Vampire Esports ने दो प्रसिद्ध PUBG मोबाइल खिलाड़ियों Noozy और TonyK को स्क्वाड में शामिल किया था जिसके बाद उन्होंने PMPL थाईलैंड स्प्रिंग में दूसरा और PMSL में चौथा स्थान हासिल किया था , अब वो अपने सूपस्टार लाइनअप के साथ PMWI में जीत हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे | 

ये भी पढ़े :- क्या आखिरकार आ रहा है Fortnite में Ranked मोड ?

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़