ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारThe Infinity के स्टार प्लेयर Noozy ने कहा टीम को अलविदा

The Infinity के स्टार प्लेयर Noozy ने कहा टीम को अलविदा

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: The Infinity के स्टार प्लेयर Noozy ने कहा टीम को अलविदा

Thailand की Esports Organization “The Infinity” के Pubg मोबाईल स्टार Noozy ने टीम को
अलविदा कह दिया है | PMGC 2022 में विश्व की कई टीमों ने अपनी प्रतिभाशाली स्किलस का प्रदर्शन
किया था और अपने प्रशंसकों का दिल जीता था , PUBG मोबाईल के 2023 सीजन के लिए अब कई
टीमें अपने रोस्टर में बदलाव कर रही है ताकि वो आगे और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके | 

 

सोशल मीडिया के जरिए की घोषणा 

अपने सोशल मीडिया चैनल पर घोषणा करते हुए “The Infinity” ने लिखा “हमे यात्रा शुरू किए हुए दो साल हो चुके है” ,अलविदा कहना मुश्किल है जब कहानी अंत की ओर जा रहु है , आज हम @infinity_noozy को अलविदा कहने जा रहे है| हमारे परिवार के साथ आपकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद , हम आपसे अगली बार जल्दी मिलने की उम्मीद करते है , शुभकामनाएं  Mr.MVP!”

 

2021 मेंजॉइन किया था संगठन 

इस स्टार प्लेयर ने ये organization फरवरी 2021 में जॉइन की थी , Infinity  में उनके आगमन से टीम के प्रदर्शन में लगातार वृद्धि हुई | इस टीम ने 2021 के थाई सर्किट को पूरी तरह से डोमिनेट किया एयर साउथ एशिया में सबसे मजबूत टीम के रूप में उभरे , यहा तक की इस टीम ने PMPL : Sea चैंपियनशिप सीजन 3 भी जीता जिसमें Noozy MVP बनकर सामने आए थे | 

 

Noozy ने जीते इतने व्यक्तिगत टाइटल 

Noozy का प्रदर्शन अंतराष्ट्रीय स्टेज पर भी शीर्ष रहा और उन्होंने अपनी टीम को PMGC: ईस्ट लीग 2021 में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया  , टूर्नामेंट के ग्रैंड फिनाले में उन्हें Grenade मास्टर का टाइटल भी मिला |The Infinity का प्रदर्शन 2022 में भी बना रहा और उन्होंने PMPL SEA चैंपियनशिप से सभी फॉल सीजन जीते | PUBG Mobile: SEA Vs China Regional Clash में भी Noozy इवेंट के MVP बनकर सामने आए | 2021 और 2022 के दौरान The Infinity के साथ अपने कार्यकाल के दौरान Noozy ने 15 व्यक्तिगत टाइटल जीते |

ये भी पढ़े :- इस साल इन रोमांचक गेमों का Sequel होने जा रहा है रिलीज़

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़