15 फरवरी को PUBG मोबाईल Esports का सीजन शुरू होने वाला है इसलिए काफी सारे संगठन
आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अपने नए लाइन-अप की घोषणा कर रहे है ,UAE का संगठन
Nigma Galaxy ने नॉर्थ अमेरिका के स्टार Koops को साइन कर लिया है , इस खबर ने काफी
लोगों को हैरान किया क्यूंकि वो USA के खिलाड़ी है और पहले उसी क्षेत्र से प्रतिस्पर्धा करते थे |
अब उन्होंने Nigma Galaxy में शामिल होने का फैसला कर लिया है , इस टीम ने अपने प्रभावशाली
प्रदर्शन की वजह से दुनियाभर में एक मजबूत प्रतिष्ठा हासिल की है |
Koops ने पिछली टीम को जिताए कई टाइटल
PMCO 2021 नॉर्थ अमेरिका प्रतियोगिता में Enigma Fan Club की टीम को जीत दिलाई थी , उन्होंने इसके बाद Knights को जॉइन कर लिया था और अपनी स्क्वाड को PUBG मोबाइल प्रो लीग अमेरिका सीज़न 1 में शीर्ष स्थान पर पहुंचाया था जहां उन्हें मोस्ट valuable प्लेयर का नाम दिया गया था , उन्होंने अपनी टीम को लीड करना जारी रखा और उन्हें Chipotle चैलेंजर सीरीज का टाइटल जीतने में मदद की | उनकी टीम ने PMPL NA 2021 फॉल और अमेरिका चैंपियनशिप सीज़न 2 में भी क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया , हालांकि उनकी टीम ने PMGC 2021 में 7 वां स्थान हासिल किया और फाइनल में जाने से चूक गई |
2022 रहा Koops के लिए काफी अच्छा
साल 2022 भी Koops के लिए काफी सफल रहा क्यूंकि उनकी टीम ने PMPL NA फॉल जीता और अमेरिकन चैम्पियनशिप के दोनों splits में टॉप 5 में रहे | Koops ने 2022 के सीजन के दौरान चार आधिकारिक MVP पुरस्कार भी हासिल किए , दूसरी ओर Nigma Galaxy मिडल ईस्ट क्षेत्र के साथ अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक लोकप्रिय स्क्वाड के रूप में उभरने लगी | पिछले साल इस टीम ने तीन आधिकारिक टूर्नामेंट जीते: PMPL अरब, PMSC 2022, और PMPL MENA चैंपियनशिप ,उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि PMGC 2021 के फाइनल में तीसरे स्थान पर आना और 2022 में PUBG मोबाइल वर्ल्ड इनविटेशनल में टॉप 5 में पहुंचना है |