ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीसमाचारVCT मास्टर्स टोक्यो 2023 के शेड्यूल और वेन्यू से जुड़ी जानकारी

VCT मास्टर्स टोक्यो 2023 के शेड्यूल और वेन्यू से जुड़ी जानकारी

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: VCT मास्टर्स टोक्यो 2023 के शेड्यूल और वेन्यू से जुड़ी जानकारी

अमेरिका , EMEA  और चीन की 12 बेहतरीन VCT दावेदार टीमें इस साल के अंत में जापान के टोक्यो में होने वाले एकमात्र मास्टर्स इवेंट VCT मास्टर्स:टोक्यो में मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है | VCT का ये इवेंट 11 जून को शुरू होगा और 25 जून 2023 तक चलेगा | इस इवेंट में EMEA से टॉप चार टीमें , अमेरिका और पेसिफिक से टॉप 3 टीमें , चीन की दो टीमें शामिल होंगी | Riot Games ने आधिकारिक तौर पर दिसंबर 2022 में इस आयोजन की लोकेशन की घोषणा की थी | 

 

EMEA ने एक अतिरिक्त स्लॉट किया प्राप्त 

Valorant के  फ्रेंचाइज़िंग ऐरा में पहली बार मास्टर्स टूर्नामेंट के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए दुनियाभर की कुछ सर्वश्रेष्ठ Valorant टीमें जून में टोक्यो की ओर रुख करेंगी | वो अपने क्षेत्रीय फ्रेंचाइजी लीग में अपनी पोजीशन के आधार पर क्वालीफाई करेंगे | जबकि सभी तीन लीगो को तीन स्लॉट प्रदान किए गए थे , EMEA ने मास्टर्स में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक अतिरिक्त स्लॉट प्राप्त किया | Riot ने हाल ही में घोषणा करी की चीनी क्षेत्र का अंतराष्ट्रीय लीग का हिस्सा ना होने के बावजूद उन्हें इवेंट के लिए दो स्लॉट दिए जाएंगे | 

 

इन दो स्थानों पर होंगे इवेंट के मैच 

VCT मास्टर्स:टोक्यो दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा , टूर्नामेंट के सभी शुरुआती मैच टिपस्टार डोम चिबा में होंगे , जबकि लोअर और ग्रैंड फाइनल Makuhari Messe में आयोजित किए जाएंगे , इवेंट की टिकट सेल्स 24 मार्च को शुरू हो जाएंगी | आने वाले हफ्तों में Riot गेम्स VCT मास्टर्स:टोक्यो के लिए आधिकारिक मैच के समय का खुलासा करेंगे | 

 

टोक्यो मास्टर्स का शेड्यूल :- 

  • ग्रुप स्टेज  – रविवार, 11 जून 
  • ग्रुप स्टेज – सोमवार , 12 जून
  • ग्रुप स्टेज- मंगलवार, 13 जून
  • ग्रुप स्टेज – बुधवार, 14 जून
  • अपर ब्रेकेट राउंड 1 – शुक्रवार,16 जून 
  • अपर ब्रेकेट राउंड 1 – शनिवार, 17 जून
  • लोअर ब्रेकेट राउंड 1  – रविवार, 18 जून
  • अपर ब्रेकेट राउंड  2 – सोमवार, 19 जून
  • लोअर ब्रेकेट राउंड 2 – मंगलवार, 20 जून
  • लोअर ब्रेकेट राउंड 3 और अपर ब्रेकेट राउंड  – बुधवार, 21 जून 
  • लोअर फाइनल – रविवार, 24 जून 
  • ग्रैंड फाइनल- रविवार, 25 जून 

ये भी पढ़े:- PEL स्प्रिंग 2023 का आखरी हफ्ता हुआ टीम PAI के नाम

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़