ads banner
ads banner
गेमिंग न्यूज़ हिंदीअन्य कहानियांSan Andreas के वो पात्र जो है Carl Johnson से भी ज़्यादा...

San Andreas के वो पात्र जो है Carl Johnson से भी ज़्यादा चालाक

गेमिंग न्यूज़ हिंदी: San Andreas के वो पात्र जो है Carl Johnson से भी ज़्यादा चालाक

GTA सीरीज की सबसे यादगार गेम है San Andreas और प्लेयर्स इसे एक बेहतर अनुभव प्रदान
करने के लिए अभी भी काफी पसंद करते है | बेहतरीन किरदारों , मिशनों , साइड ऐक्टिविटी और
अन्य फीचर के साथ ये सीरीज की की सबसे एडवांस्ड गेम्स में से एक है | गेम का नायक Carl Johnson
CJ सबसे पॉपुलर किरदार है पर Rockstar Games ने कुछ अन्य पात्रों को भी पेश किया है 
जिनकी क्षमता CJ के मुकाबले ज्यादा है और knowledge और intelligence के मामले में वो
इसे भी पीछे छोड़ देते है | इस लेख में हम आपको कुछ उन्हीं किरदारों के बारे में बताने जा रहे
है जो गेम में CJ से भी ज्यादा चालाक है | 

 

Frank Tenpenny

ऑफिसर Frank Tenpenny GTA San Andreas का मुख्य शत्रु है और गेम में सबसे ज्यादा
नफरत किए जाने वाला किरदार भी है | वो लॉस सैंटोस पुलिस विभाग में एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर
था जो मुख्य रूप से CJ के सभी अत्याचारों के लिए जिम्मेदार था , वो CJ के हर कदम पर नज़र
रखता था और लगातार उस पर दबाव बनाता था | यहा तक की लिबर्टी सिटी से CJ  का आगमन
भी उसकी जांच के दायरे में था | Frank ने लगभग पूरी गेम में CJ को अंधेरे में रखा और उसकी
लाइफ को कंट्रोल किया | 

 

Big Smoke

Melvin Harris जिसे Big Smoke के नाम से जाना जाता है वो GTA San Andreas में दूसरा
Antagonist है , वो CJ का फॅमिली फ्रेंड और मेन्टर था पर बाद में पावर , स्टेटस और पैसों के
लिए उसे धोखा दे देता है | Frank Tenpenny ही Big Smoke को प्रभावित करता है , CJ अपने
आसपास की गतिविधियों पर काफी सावधानी रखता है फिर भी Big Smoke उससे एक कदम
आगे ही रहता है और उन सारे सबूतों को मिटा देता है जिससे CJ को कोई सुराग मिले | 

 

Ryder

Ryder गेम मे CJ का दोस्त होता है और बाद में उसे धोखा दे देता है , San Andreas में उसका
किरदार एक Addict के रूप में चित्रित किया गया है जो हमेशा मारिजुआना और अन्य ड्रग्स लेता
रहता है पर फिर भी वो  जानकारी के बिना कई स्थितियों में  CJ से काफी चीजों में आगे निकल
जाता है | Big smoke उसे प्रभावित करता है और परिणाम स्वरूप वो अंडरवर्ल्ड में शामिल हो
जाता है | हालांकि जब CJ को उसके दिए गए धोखे के बारे में पता चलता है तो वो उसको नाव में
पीछा करते हुए मार देता है | 

 

ये भी पढ़े:-  GTA 5 के सर्वश्रेष्ठ Zombie Survival Mods

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhemnews.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।

ESports गेमिंग हैडलाइन न्यूज़

ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़